Showing posts with label General Moyal Sabha(Regd.) Moyal Foundation. Show all posts
Showing posts with label General Moyal Sabha(Regd.) Moyal Foundation. Show all posts

Friday, November 15, 2013

Ambala (Mohyal Milan) अम्बाला -मोहयाल मिलन



'' भूगोलिक रूप से भी जैसे दिल्ली देश का  दिल  है ,  मोहयाल कौम  का दिल  ' अम्बाला '  है ''

10 नवम्बर को सुबह राकेश वैद और भाई निर्मल वैद के साथ दिल्ली से अम्बाला (मोहयाल मिलन)  जाते समय कुछ  ऐसी सोच थी मैरे मन मैं   ...बंटवारे की त्रासदी के बाद से कौम पुरे भारत  मैं और बाद मैं विश्व भर मैं  फैल गयी ,परन्तु  मोहयाल उत्तर-भारत मैं बहुतायत मैं ही रहते हैं , उस द्रष्टि से अम्बाला भूगोलिक रूप मैं ह्रदय समान ही है । पुरे उत्तर भारत से मोहयाल नुमाइंदों की मौजूदगी  भी मैरी सोच को सत्यापित करती है ।
० ० ० ०
मोहयाल सभा अम्बाला द्वारा अम्बाला क्लब परिसर (हरियाणा ) में परम मोहयाल शहीद ' भाई मती दास जी ' के 338-वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में आयोजित मोहयाल-मिलन-समारोह के  आयोजन पर बहुसंख्या मैं मोहयाल भाई -बहन मित्रों -बच्चों , बजुर्गों  ,जरनल मोहयाल सभा के पदाधिकारी और विभिन्न सभाओं से आमंत्रित मोहयाल जनों ने  हिस्सा लिया ।
सूरज की चमक  गर्मी लिये हुये थी , दिल्ली के विपरीत मौसम का  मिजाज़ गर्म था । हलाँकि शरद ऋतू का  आगमन है परन्तु सूर्यदेव भी  हम मोहयालों को इकट्ठा देखने को लालियत होते दिखे !मुख्य अतिथि मोहयाल रतन रायजादा बी डी बाली साहिब एवं समारोह की अध्यक्ष  विधायक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती शक्ति रानी शर्मा का समारोह में पहुंचने पर सभा के प्रधान जे.पी. मेहता की अगुआई में सभा के पदाधिकारियेां, महिला-पुरूषों ने बडी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मोहयाल रतन रायजादा बी डी बाली साहिब द्वारा ध्वजारोहण ,मोहयाल प्रार्थना , दीपशिखा प्रज्वलित करने के बाद भाई मती दास के चित्र पर पुष्पाजंली भेंट करने के उपरांत समारोह का शुभ- आरम्भ  किया गया।
मोहयाल बच्चों ने खुबसुरत सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये , एक मोहयाल भाई ने  इस अवसर पर कुछ देशभक्ति के गीत सुनाकर मन्त्रमुग्द कर दिया !
इस अवसर पर मोहयाल सभा अम्बाला ने अपनी लोकल टेलीफोन डायरेक्टरी को जारी किया  GMS प्रेसिडेन्ट (President ) ने मंच से डायरेक्टरी जारी की और सभा को बधाईयाँ दी !
विभिन्न स्थानों से आये मोहयाल -समाज के पदाधिकारियों एवम  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया !
इस अवसर पर सभी उपस्थित सभाओं के प्रतिनिधियों ने GMS के प्रतिनिधियों और अंबाला के मोहयालों भाई - बहनों  ने  ' अम्बाला सभा ' को नगद-राशि ,शगुन के रूप मैं भेट की ... रायजादा बी डी बाली साहिब (GMS - President ) , श्री ओ पी मोहन जी (
GMS - Sr.Vice President ) श्री पी के दत्ता जी (GMS - Vice President ), श्री सुनील वैद जी ( Delhi ), Vikas Bali (Chandigarh)   कुछ मुख्य दानकर्ता थे  सभा ने सभी का धन्यवाद दिया ! मोहयाल रतन रायजादा बी डी बाली साहिब ने सभी को संबोधित करते हुये कहा ''जो कौमे अपने शहीदों को याद नहीं रखती उनका शीघ्र पतन हो जाता है और ऐसी कौमों का आस्तित्व ज्यादा समय तक नहीं रहता ''
उन्होंने अपने संबोधन मैं कहा स्वतंत्रता प्राप्ति से अब तक देश की आजादी में मोहयाल समुदाय का महान योगदान रहा है। आजादी से पूर्व इस समुुदाय के बाबा परागा, बाबा बुडा सहित अनेकों शुरवीरों ने मुगल शासकों से लोहा लिया तथा गुरू तेग बहादुर के परम शिष्य भाई मती दास, भाई सती दास भाई दयाला की धर्म और कौम के लिए शहादत पूरी दूनिया में कहीं नही मिलती। उन्होने कहा कि आजादी के बाद बडी संख्या में मोहयाल -समाज  के लोग भारतीय सेनाओं मे विभिन्न पदों पर रहते हुए देश की सेवा के लिए सदा तत्पर रहते हैं ! रायजादा साहिब ने  कहा कि ये गुरूओं का प्रताप और उनके द्वारा की गई कुर्बानियों का प्रभाव है कि समुदाय के लोगों में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुआ है और देश के लिए किसी भी कुर्बानी के लिए सदा तैयार रहते हैं ! बाली जी ने कहा  युवाओं को निस्वार्थ सेवा मैं  विश्वास रखना होगा ' आप समाज के लिये क्या कर सकते है यह सोचिये उन्होंने कहा जरनल मोहयाल सभा से और उसके पदाधिकारियों से आप किसी भी शंका पर चर्चा कर सकते हैं ,आप का सदैव स्वागत है !

इस दौरान भोजन  का समय हो चला था मैंने अपने मित्रों के साथ भोजन का आनंद लिया , खीर और कुल्फी का सभी ने लुत्फ़ लिया  ,
चाण्कय फूड प्राईवेट लिमिटड के मालिक माननीय श्री विनोद दत्ता जी ( Shri Vinod Dutta- President - Khanna Mohyal Sabha )  के सौजन्य  से   लस्सी, दहीं, खीर, कुल्फी, आईसक्रीम सहित अन्य उत्पादों को प्रर्याप्त मात्रा में परोसा गया !
सभी मोहयाल मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न और प्रफुलित हुआ ,यह एक यादगार दिन रहा .. कुछ पल  आप के साथ शेयर कर रहा हूँ  .. ....
धन्यवाद , जय  मोहयाल जय माता दी

०  संजीव बाली ( Bunty Bali 9811758418)
( 9811758418 )

Inauguration of Ambala Mohyal -Telephone Directory by Raizada B D Bali Sahib with J.P Mehta


Inauguration of Ambala Mohyal -Telephone Directory

L to R Davinder Mehta ,Sanjeev Rai Vai , Vikas Bali ,Rajinder Mehta Lou , Rakesh Vaid ,  Nirmal Vaid

Sanjeev Rai Vaid ,Vikas Bali , Rajinder Mehta Lou , Rakesh Vaid , Sanjeev Bali (Bunty) ,Nirmal Vaid 


गौतम मोहन , निर्मल वैद ,योगेश मेहता ,संजीव बाली ,सुनील वैद ,राजिंदर मेहता लौ ,संजीव राय वैद




Saturday, June 1, 2013

' जनरल मोहयाल सभा ' की वार्षिक आम-सभा (AGM = GMS) 26 मई 2013



प्रिये मित्रो  ,
जय मोहयाल ,जय माता दी !!
'' इस 26 मई को AGM ''
(केवल दो  चित्रों  को छोड़ कर सभी चित्र मैरे द्वारा लिये गये है  -संजीव बाली (बंटी बाली ))
 Rzd B.D.Bali ( Mohyal Rattan ,GMS -President )
मोहयाल रत्न प्रेसीडेंट रायजादा बी डी बाली साहिब -

 Rzd B.D.Bali ( Mohyal Rattan ,GMS -President )
~~ रायजादा बी .डी बाली साहिब का ' आगमन' और सभी से गर्म-जोशी से मिलते हुये ~~
ध्वजारोहण ( Flag-hosting )
मोहयाल प्रार्थना ( Mohyal Prarthna )


हमेशा की तरह मंच को कुशलता से संचालित करते  ''आदरनिये अशोक लव जी ''
विनोद दत्ता जी ,रायजादा बी .डी .बाली जी 
Vinod Datta jee presenting flowers to Raizada B.D.Bali jee
Shri Ramesh Datta jee presenting flowers to sh Mehta O.P. Mohan jee
Sh. Santosh K Vaid jee presenting Flowers to 
shri G.L.Bakshi jee
sh. Lal Mehta & Sh S.K. Chhibber
Yogesh Mehta jee
Vikas Bali presenting flowers to Sh D.V Mohan jee 
from left - Sanjeev rai Vaid , Sanjeev Bali (bunty -Me) ,Ashok Lav jee ,Deepak Lav
Gautam Mohan , Harshveer Mehta, Rakesh Vaid , Ripudaman Bali (Boney Bali )

From Left  Harshveer Mehta, BuntyBali (me) Himanshu bali ,
sh. Mehta O.P.Mohan ,Boney Bali ,Deepak Lav


Sh. Gopal Krishan Chhibbar , Sh Yogesh Mehta Sh. C.P.Bali jee
pic. Courtesy...... Yogesh Mehta jee
''गर्मी अधिक थी परन्तु इंतजाम पुख्ता थे परिंदे भी मोहयाल फाउन्डेशन (क़ुतुब इंस्टीट्यूशनल) की आबो-हवा का लुत्फ़ लेते दिखे ''
♥ डॉ अशोक लव जी ने शीतलता के साथ थोड़े गर्म होते मोहयालो पर ठन्डे शब्दों के छीटें डाले और योगेश मेहता जी केवल एक बार बरसते दिखे पुरे कार्यक्रम की ''व्यवस्था- स्थापना'' को पूर्णतयः निभाते हुये  ''

GMS का कद और बड़ा हो गया उसने अपने विशाल ह्रदय के ''दर्शन'' पुरे समाज को करवा दिया ....... 'श्री सुनील वैद और अन्य मोहयाल भाइयों ' को भरपूर मौका दिया गया अपनी बात कहने का ,अपने सुझाव देने का ..''

मोहयाल ध्वजा रोहण और प्रार्थना के बाद कार्यक्रम आरम्भ हुआ ...
यों तो AGM का तकनीकी मकसद खातों का ब्योरा प्रस्तुत करना उनको सदस्यों से अनुमोदित करवाना और नये बजट को सदस्यों के सामने रखना होता है, जहां सदस्य भी अपनी राय रख सकते है तदापि राय प्रस्तुत करने वाले वक्ताओं को  हर विषय पर अपनी बात कहने का अवसर मिला ! उपप्रधान श्री बी .एल छिब्बर जी ने पिछले २ वर्ष का ब्योरा प्रस्तुत किया जिसपर  सदस्यों ने  स्वीकारते हुये हाथ उठाये , आने वाले वर्ष के लिये बजट प्रस्तुत किया गया जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया ........!!

श्री विनोद दत्ता जी (खन्ना ) , श्री रितमोहन जी (पानीपत ), , श्री सुनील वैद (दिल्ली ) एवं अन्य ने अपनी राय और सुझाव सभा और सदस्यों के सामने रखे !!
♥ संदीप बाली गुरुभाई (महरौली -दिल्ली ) ने युवाओं को प्रोत्साहित किया और युवा विंग की मजबूती पर प्रकाश डाला !
♥ संजीव राय वैद भाई (लुधियाना -पंजाब )ने अपने सीमित वक्तव्य मैं हमारी पिछली पोस्ट का भी ज़िक्र किया ( ''मोह्याल कौम भी क्षीणता के कगार पर '') , लोकल सभाओं की विषमता पर भी उन्होंने प्रकाश डाला !

► ► ♥ भाई दीपक लव और भाई बोनी बाली ने मुझ से पूछे बिना दुबार से मैरे बोलने का अनुरोध कर दिया जिसे सेक्टरी जरनल तीन दिन पहले बहुत प्रेम से नकार चुके थे ........और मैं भी सह्रदय स्वीकार चुका था !
हमने '' AGM के मंच से( ''मोह्याल कौम भी क्षीणता के कगार पर -click link'')का जिक्र किया और सुझाव दिया कि हर तीन या छें महीने मैं ऐसे सांस्क्रतिक कार्क्रम हों जिस मैं युवाओं को मोहयाल-दर्शन हो नये बजट मैं उसका एक विशेष प्रावधान होना चाहिए ... गर्व की बात यह है की रायजादा बी .डी बाली साहिब ने मंच से ही संज्ञान लेते हुये सुझाव का स्वागत किया ... हमें अपना लिखित प्रपोसल GMS को भेजने के लिये कहा पुरे कार्यक्रम मैं ♥ ♥ यह एकमात्र सुझाव था जिस पर मोहयाल रत्न रायजादा बी.डी .बाली जी ने संज्ञान लिया और मंच पर ही बधाई दी !!
( भोजन अत्यंत स्वादिष्टता लिये हुये था , हर मोहयाल सदस्य को खीर पसंद आयी )
धन्यवाद
जय मोहयाल ,जय माता दी !!